News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: श्रम विभाग ने लगाया चौपाल,अटल आवासीय विद्यालय के लिए 30 आवेदन जमा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 5, 2024  |  6:43 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: श्रम विभाग ने लगाया चौपाल,अटल आवासीय विद्यालय के लिए 30 आवेदन जमा

सुकरौली/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 06 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने के लिए विभाग द्वारा सोमवार को स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लेहनी व पकड़ी में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। जहां कुल 30 श्रमिकों ने अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में बैठाने के लिए आवेदन किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

बताते चलें कि विकास खण्ड सुकरौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेहनी में ग्राम प्रधान अजय यादव की अध्यक्षता में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया जहां पर विभाग में पंजीकृत श्रमिक बिरजू, उदित गौतम, पूनम सोनकर,राका पाण्डेय, तुफानी,मुन्नू सिंह, सरोज यादव व बालेश्वर यादव मौजूद रहे वहीं ग्राम पंचायत पकड़ी में विद्या भारती, रामप्यारे यादव,रामनेती, रामसेवक, रामदयाल यादव, अजय, संदीप,भाना देवी, जानकी देवी, पिंटू, सरिता देवी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विभाग की ओर से बी.ओ.सी.कर्मचारी शशिशेखर मिश्र ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 03 फरवरी 2024 थी जिसे विभाग द्वारा बढ़ाकर अन्तिम तिथि 08 फरवरी 2024 को सायं 05 बजे तक निश्चित किया है वहीं प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के पाल्यों के लिए पूर्णतः सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं से युक्त सह शैक्षणिक आवासीय विद्यालय है। यहां पर नि: शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,भोजन, खेलकूद छात्रावास एवं गणवेश की व्यवस्था के साथ-साथ बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था है। उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने वाले छात्र छात्रा की जन्म तिथि दिनांक 01-05-2012 से 31-07-2014 के मध्य एवं कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले छात्र छात्रा की जन्म 01-05-2009 से 31-07-2011के मध्य होनी चाहिए।

आवेदित छात्र छात्राओं के पिता/माता निर्माण श्रमिक होने की दशा में दिनांक 31-12-2023 तक बोर्ड में पंजीयन कम से कम 03 वर्ष की सदस्यता पूर्ण हो और अंशदान अद्यतन नवीनीकृत होना चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, तीन पास्पोर्ट साइज फोटो एवं अनाथ होने की दशा में माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking