सुकरौली/कुशीनगर। सावित्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित सावित्री हॉस्पिटल के पास खड़ी दो एंबुलेंस में अचानक रात 1:30 बजे आग लग गई। अचानक लगी आग की चपेट में दो एम्बुलेंस बुरी तरह जलकर खाक हो गए। एंबुलेंस में लगी आग की सूचना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाज़ार गर्म रहा।
बताते चलें रविश सिंह द्वारा सावित्री सेवा संस्थान के अंतर्गत सावित्री अस्पताल का संचालन किया जाता है। इसके अलावा इस बार विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी वह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अपने एम्बुलेंस में लगी आग की सूचना मिलने पर उन्होंने इसे अराजक तत्वों द्वारा राजनीति से प्रेरित करतूत बताया।मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक एम्बुलेंस में लगी कारणों का पता नहीं चल पाया था।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…