कसया/कुशीनगर। भारतीय लोक नायक पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील स्वराज कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए गये । भारतीय लोक नायक पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं के द्वारा कुशीनगर में एक बैठक की गई,जिसमें समाज के अन्दर फैल रहे विद्धवेष एवं देश के अन्दर ब्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं चरम सीमा पर ब्याप्त महगाई को लेकर सरकार को निशाना बनाया गया,तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कुशीनगर से अपने पार्टी प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकिशोर पाण्डेय ने अधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश को गुण्डाराज ,भ्र्ष्टाचार, मुक्त देश बनाना है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाना है। देश को सम्प्रदायिक शक्तियों से बचाना पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है।
वही पार्टी के इन पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील स्वराज को आगामी लोकसभा के चुनाव में कुशीनगर से प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की गई,जिसका पार्टी कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से समर्थन किया l इस मौके पर डॉ. कुलदीप मिश्रा चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ट धीरन तिवारी, मुस्लिम महासभा प्रकोष्ट प्रदेश अध्य्क्ष मोहम्मद अरशद, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…