कप्तानगंज/कुशीनगर। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर ब्राह्मण समाज पं.आर के मिश्रा, समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व प्रदेश प्रभारी (ब्राह्मण महासभा ) के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर पर स्व.मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत हवन पूजन करके बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं.आर के मिश्रा ने कहा कि नेता जी ब्राह्मण समाज को सम्मान देने के साथ साथ उनके अनेक समस्याओं के निराकरण हेतू सदैव तत्पर रहते थे। नेता जी के बदौलत भगवान श्री परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश व प्रदेश में 246 संस्कृति विद्यालयों को अनुदान दिया गया। आज पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज व समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने जगह-जगह उनकी जयंती को बड़े ही धूमधाम से मना रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम संजीवन ओझा व संचालन मुकेश कुमार गुप्त ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुभाष यादव पिंटू ओझा,राकेश दुबे, हरीश उपाध्याय,गोरख प्रसाद दुबे, दीना पाण्डेय, सत्येंद्र पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय,मुकेश कुमार गुप्ता,सुरेश,यशपाल पाण्डेय,मंदिर के पुजारी जय श्री दास सहित सैकड़ो सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…