News Addaa WhatsApp Group

सैयद मुस्तहर बने प्रकृत अनाथ आश्रम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2023  |  3:36 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सैयद मुस्तहर बने प्रकृत अनाथ आश्रम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कसया/कुशीनगर। प्रकृति अनाथ आश्रम के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 108 श्री आचार्य गोविंद दास जी महाराज के निर्देश पर आश्रम के राष्ट्रीय प्रबन्धक मनोज कुमार दास ने सैयद मुस्तहर जह अहमद को आश्रम के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। वह हजरत साधु मिया रहमतुल्लाह अलैह दरगाह बाराबंकी के नाजिम हैं।

तहसील कसया अंर्तगत ग्राम धुरिया निवासी श्री दास द्वारा जारी विज्ञप्ति में उक्त मनोनयन की जानकारी दी है। श्री दास ने विश्वास व्यक्त किया है कि आप आश्रम की कल्याणकारी नीतियों, सुखी सम्पन्न राष्ट्र व समाज निर्माण में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे। मनोनयन पर हनुमानगढ़ी महन्थ श्री श्री 108 श्री महंत बलराम दास जी महाराज, श्री 108 श्री महंथ बृजमोहन दास, साध्वी देवा ठाकुर एडवोकेट, पूजा सिंह, पंकज सिंह, कथावाचक प्रियंका द्विवेदी, विधिक सलाहकार व बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, सुनील यादव आशुतोष पांडेय, टूना मिश्रा, संतोष यादव, प्रिया सिंह, पुष्पा सिंह, सरोज पांडेय, पिक्की पांडेय, रीता सिंह, मुन्ना सिंह, जयप्रकाश सिंह, विपुल सिंह, अल्का सिंह, पूजा मिश्रा आदि सहित हजारों ने संस्था के तरफ से भी बधाइयां दी है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking