News Addaa WhatsApp Group

थाना परिसर में मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ भण्डारा 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 30, 2025  |  8:08 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाना परिसर में मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ भण्डारा 
  • तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना परिसर अन्तर्गत स्थित शिव मंदिर के स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को परिसर अन्तर्गत भण्डारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग्य आचार्य द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न किया। पूजन अर्चन के बाद रात्रि में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन करना चाहिए। शिव मंदिर को रंगीन झालर से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

  आपको जानकारी के लिए बता दूं कि जन सहयोग से थाना परिसर अन्तर्गत भोले बाबा के मंदिर का निर्माण के बाद पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने 29 मई 2023 को योग्य आचार्य द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ कैलाशपति भोलेेनाथ के शिवलिंग व माता पार्वती सहित उनके परिवार श्रीकार्तिकेय जी ,श्री गणेश जी, श्री नंदी जी महाराज के अलावा माँँ दुुर्गा, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी तथा कुशीनगर के पुलिस कप्तान रहे धवल जायसवाल ने उदघाटन कर देवी -देवताओं से आशीर्वाद लिया तथा श्री सिंह का सराहना के साथ प्रशंसा भी किया था।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking