खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार को भूसा बनाने वाली मशीन में हाथ फंसने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन में उन्हें सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हनुमानगंज पड़रहवा निवासी गोधन यादव पुत्र नारायन 35 वर्ष सुबह अपने खेत से तोरी की फसल की मड़ाई करा रहे थे, अचानक उनका हाथ थ्रेसर में फंस गया और मांस निकल कर चिथड़े उड़ गए, उसे परिजनों ने तत्काल सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…