कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने तेवर साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादियों के लिए थाना का दरवाजा चौबीसों घंटे खुला रहेगा और कोई भी पीड़ित बेझिझक अपनी समस्या सीधे उनके सामने रख सकता है।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण कराया जाएगा, ताकि किसी को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध के मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नवागत प्रभारी निरीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गैरकानूनी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ टीम भावना में कार्य करेगी और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अवैध कार्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सके।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और इसी सहयोग से तमकुहीराज क्षेत्र को सुरक्षित व भयमुक्त बनाया जाएगा।
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…