News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : अठारह लाख रुपए की स्कॉर्पियो वाहन जब्त,पढ़िए कारण क्या हैं !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 27, 2025  |  6:14 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : अठारह लाख रुपए की स्कॉर्पियो वाहन जब्त,पढ़िए कारण क्या हैं !

तमकुहीराज : अठारह लाख रुपए की स्कॉर्पियो वाहन जब्त,पढ़िए कारण क्या हैं!

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

कुशीनगर । जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में गुरुवार को थाना तमकुहीराज और विशुनपुरा की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक स्कॉर्पियो लग्जरी वाहन जिसकी अनुमानित कीमत अठारह लाख रुपए बताए जा रहे है,उसको जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा एक संकल्पित मुहिम चला कर जिले में अपराध जगत से सरोकार रखने वालों की कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही हैं। इस क्रम में थाना तमकुहीराज व विशुनपुरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम के अपराधी द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी स्कार्पियो वाहन संख्या UP57 BJ 7770 को थाना तमकुहीराज में पंजीकृत मु0अ0सं0 397/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मोहमद रफी उर्फ बबलू पुत्र हनीफ निवासी वार्ड नं0 6 जानकीनगर तरया मोड़ थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के विरुद्ध धारा 14(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी गिरोह बन्द में प्रभावी पैरवी कर उक्त स्कार्पियो वाहन को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया हैं।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह ने बताया कि कुशीनगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने और अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को थाना तमकुहीराज और विशुनपुरा पुलिस द्वारा उपरोक्त संयुक्त कार्यवाही किया गया हैं।

इस कार्यवाही को अमली जमा पहनने में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह,हेड कांस्टेबल मोहित उपाध्याय,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा,आरक्षी रत्नाकर सिंह की भूमिका काफी सराहनीय रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking