News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 9, 2026  |  5:50 PM

664 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज चौबीस घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी गए एक अदद मोटर (टुल्लू पम्प) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तमकुहीराज पुलिस ने मु0अ0सं0 34/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द मोहन पुत्र अमरेन्द्र, निवासी वार्ड संख्या 6, नगर पंचायत तमकुहीराज, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक अदद टुल्लू मोटर पम्प बरामद किया गया। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

बताते चलें कि चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गत दिवस टुल्लू मोटर पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त चोरी की मोटर को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी द्वारा उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षी शिवबदन यादव एवं आरक्षी आशीष यादव की एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर दबिश देकर अभियुक्त को रंगे हाथ चोरी की टुल्लू मोटर पम्प के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking