News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा, अन्य मुकदमे में भी आरोपी है वांछित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2025  |  7:58 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा, अन्य मुकदमे में भी आरोपी है वांछित

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा है,जो दुष्कर्म के साथ अन्य मुकदमे में वांछित चल रहा था,जिसे स्थानीय पुलिस को तलाश थी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

बताते चलें कि जिला कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 001/2025 धारा 137(2)/87/65 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र स्व0 राजबली निवासी वार्ड नं0 2 हरिहरपुर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई हैं।

जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश साहनी,हेड कांस्टेबल हेमंत यादव,महिला आरक्षी शालू गुप्ता के साथ क्षेत्र शांति सुरक्षा बंदोबस्त में भ्रमणशील थे की जरिए मुखबिर सूचना मिली कि विभिन्न मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त वाहन के तलाश में खड़ा है,अगर जल्दी हो तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है,पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

कहते हैं प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा:

इस संवाददाता से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त का लंबा अपराधिक इतिहास है 128/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर,257/2022 धारा 279/304-ए भादवि0 थाना सेवरही जनपद कुशीनगर,409/2005 धारा 379/411 भादवि0 थाना सेवरही जनपद कुशीनगर,390/2006 धारा 379/411/419/420 भादवि0 थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर में दर्ज है इसको पुलिस को काफी समय से इंतजार था,लेकिन आरोपी चकमा देकर इधर उधर भटक रहा था,जिसे मेरी टीम द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित खबरें
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking