News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज हादसा बना जानलेवा, बुलडोजर पलटने की चपेट में आए शंभू निषाद की इलाज के दौरान मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2026  |  6:37 AM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज हादसा बना जानलेवा, बुलडोजर पलटने की चपेट में आए शंभू निषाद की इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर कल घटित हादसे ने एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत में फूल वर्षा के लिए खड़े एक बुलडोजर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बुलडोजर असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे की चपेट में आए शंभू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शंभू निषाद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। देर रात्रि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शंभू निषाद सेवरही विकास खंड के ग्राम पारसा सिरिसिया के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। वहीं शंभू निषाद की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव पारसा सिरिसिया सहित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking