कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, 620 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और पुलिस को इनसे मिले इनपुट के आधार पर एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चोरी, लूट व नकबजनी की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। संबंधित मामले में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। यह कार्रवाई गुरुवार को थाना क्षेत्र के कुटिया माई मंदिर, हरिहरपुर आम बगीचा के पास की गई, जहां अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान आकाश कुमार पुत्र मदन भारती निवासी पगरा वंसतपुर थाना पटहेरवा (उम्र 21 वर्ष), विवेक कुमार पुत्र मनोज प्रसाद निवासी पड़री विशुनदयाल थाना पटहेरवा (उम्र 22 वर्ष) तथा मनीष पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी लवनिया थाना तमकुहीराज (उम्र 20 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। जिनके निशानदेही पर पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स UP57AV5589), (हीरो प्लस UP57AB2655) एवं (पैशन प्रो UP57F4108), 620 रुपये नकद तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं।
बोली पुलिस…..!
इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक को बुलाए हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। पूछताछ के दौरान उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यहां बताना चाहूंगा कि इस कार्यवाही की अमली जामा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, उप निरीक्षक अखिलेश यादव (चौकी प्रभारी समउर बाजार), उप निरीक्षक महेश मिश्र (चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज), हेड कांस्टेबल सूर्यकांत सिंह, आरक्षी राकेश सिंह व आरक्षी आशीष कुमार यादव की अहम रोल रही।
तमकुहीराज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिससे आने वाले समय में और बड़े खुलासे की उम्मीद है।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…