तमकुहीराज ,कुशीनगर। बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर के समीप से अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसील कैंपस में पर्याप्त स्थान होने के बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय को लगभग दो किलोमीटर दूर रेशम विभाग के भूमि पर स्थानांतरित किए जाने से आम जनता, स्टाम्प वेंडरों, दस्तावेज लेखकों एवं अधिवक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय भवन को तहसील कैंपस में स्थित भूमि पर निर्माण कराकर यही से उपनिबंधन कार्य को निष्पादित करने की मांग करते हुए चेतावनी दिया कि उप निबंधक कार्यालय को दूर स्थानांतरित किया गया तो वह धरना आंदोलन को बाध्य होंगे।
गुरुवार को बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि तमकुहीराज तहसील कैंपस में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद एक साजिश के तहत उप निबंधक कार्यालय को तहसील मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर रेशम विभाग की भूमि पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तहसील प्रशासन द्वारा भेजा गया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उप निबंधक कार्यालय के भवन के लिए तहसील मुख्यालय पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बाद भी अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाए। बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो वह धरना आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस दौरान महामंत्री अमरनाथ सिंह, दीपक कुमार पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, अखिलेश्वर द्विवेदी, आरएन पाण्डेय, मार्कण्डेय वर्मा, पंकज मिश्र, धीरज पाण्डेय, संजय प्रसाद, ऋषिकेश तिवारी, संतोष गुप्ता, हरेंद्र भारती, गब्बर यादव, क्लामुद्दीन, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…