Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

तमकुही: विद्यावती देवी महाविद्यालय ने महाशिवरात्रि कप 2023 का जीता फाइनल मैच

सुनील नीलम
Feb 18, 2023, 6:20 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अमन इलेवन को 20 रनों से किया पराजित

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा बसंतपुर के बसंतपुर बाजार में प्रतिवर्ष शिवरात्रि मेला के अवसर पर आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विद्यावती देवी महा विद्यालय वैष्णवी नगर की टीम ने अमन इलेवन पगरा बसंतपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

शनिवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाविद्यालय की टीम ने बल्लेबाज गोलू के 10 छक्के व 4 चौकों की मदद से 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन इलेवन की टीम 140 रन पर ही आलआउट हो गई। इस प्रकार महाविद्यालय की टीम ने 20 रनों से मैच जीतकर खिताब जीता। मैन आफ द मैच गोलू व मैन ऑफ द टूर्नामेंट श्याम सिंह को चुना गया। आयोजक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, कोच अरविंद सिंह, अमन सिंह, बैजू सिंह अंपायर छोटे सिंह, पंकज सिंह, कमेंट्रेटर राजन सिंह, स्कोरर मधुर श्याम, गोलू सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi