News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj Assembly/तमकुहीराज : भाजपा प्रत्यासी असीम कुमार के खेमे की लगातार बढ़ रही ताकत, जनता का मिल रहा जोरदार समर्थन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2022  |  1:46 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj Assembly/तमकुहीराज : भाजपा प्रत्यासी असीम कुमार के खेमे की लगातार बढ़ रही ताकत, जनता का मिल रहा जोरदार समर्थन

कुशीनगर । विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार उतार-चढ़ाव के माहौल देखने को मिल रहे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा उतार-चढ़ाव विधानसभा तमकुहीराज में देखने को मिल रहा हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच कांटे की टक्कर होती जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी की तरफ से डॉ असीम कुमार राय मैदान में पूरे दमखम से उतरे है। वहीं सपा के प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख डा उदयनारायण गुप्त , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के बर्तमान विधायक अजय कुमार लल्लू वही बसपा से संजय कुमार गुप्त हाथी पर सवार होकर क्षेत्र का विचरण कर रहे है। भाजपा गठबंधन प्रत्याशी असीम कुमार को भाजपा के कई नेताओं का समर्थन मिलना शुरू हो गया है।

सपा-भाजपा में है कांटे की टक्कर: विधानसभा तमकुहीराज में राजनीतिक तापमान धीरे – बदल रहा है। यहाँ जो तस्बीर सामने आ रही है, उस पर यकीन करें तो तमकुहीराज में सीधे लड़ाई भाजपा व सपा के बीच सिमटते नजर आने लगी है, जहाँ गुरुवार को तमकुही के रामलीला मैदान में दहाड़ मारे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सम्बोधन के बाद मतदाताओं में काफी रुझान भाजपा के प्रति बढ़ा है,साथ ही साथ यहाँ कहना लाजमी है कि मंच साझा कर रहे स्थानीय मठाधीशों को देखकर एक बार फिर लोगो ने कमल निशान पर भरोसा जताने के मन बना लिया है। अगर दूसरी तरफ बात करे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्त की तो भी उनके लगाने वालों चौपालों की भीड़ यह साबित करने लगी है कि अब लड़ाई सीधे कमल निशान भाजपा से हो गई है।

बहरहाल यह लोगो के विचार पर संग्रह किया गया एक समीक्षा रिपोर्ट है । बदलते समय के करवट धीरे -धीरे अपनी जुबान खोलना शुरू कर दिए है। आगे देखें नजर क्या कहती है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking