तमकुहीराज ।तमकुहीराज प्रधान संघ की एक आवश्यक बैठक ब्लाक सभागार मे आयोजित हुई जिसमे बिभिन्न मुद्दों पर बिस्तृत चर्चा के साथ साथ संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। लगभग आधा दर्जन से ऊपर ग्रामप्रधानो ने सचिव बी एन राव की कार्यशैली पर असंतोष जताया तो संघ ने सर्व सम्मती से उनके बिरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके बिरुद्ध कार्यवाही के लिए उच्चधिकारियो को ज्ञापन देने तथा विकास खंड मे नियमित बीडीओ की तैनाती समेत अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तमकुहीराज ब्लाक सभागार मे प्रधान संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी जिसमे बिभिन्न मुद्दों पर बिस्तार से चर्चा करने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। हर चार माह छः माह पर बीडीओ बदलने पर असंतोष जताते हुए प्रधानों ने एक स्वर से उच्चधिकारियो से मांग करने का निर्णय लिया की यहाँ पर नियमित बीडीओ की तैनाती की जाए जिससे की बिकास कार्य प्रभावित न हो क्योंकि बार बार बीडीओ बदलने से विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा आक्रोश इस विकास खंड मे तैनात सचिव बी एन राव को लेकर रहा। उनकी कार्यशैली से प्रधान गण उत्पीड़न का शिकार है ऐसे मे उनके बिरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास करते हुए उनके बिरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ग्रामसभा धुरिया हाता और सपही टड़वा मे तकनीकी सहायक लोगो से परेशान प्रधान लोगो को इस मामले से संबधित अधिकारियो से बात कर उसका हल कराने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक मे रजनीश कुमार राय, जाकिर हुसैन, कृपाशंकर सिंह, मजीबूल होदा,राजेश तिवारी,आलमगीर खान, लल्लन सिंह पटेल, बीरेंद्र ओझा, गणेश गुप्ता, संतोष चौरसिया, जगमोहन गुप्ता, रेयाज अंसारी, मुन्नीलाल गोंड, अजय तिवारी,पवन गुप्ता,नवनीत तिवारी, भूषण गुप्ता,छोटेलाल यादव रमेश गुप्ता,श्रीराम यादव, साहब अंसारी, सुगंती देवी, बिधिचंद,शैलेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, अशोक पाल, महेश चौधरी, संतोष पटेल, अखिलेश चौहान, राजन कुशवाहा, रूद्र प्रताप सिंह, बब्लू सिंह,शहजाद अली, अख्तर अली गुड्ड, उपेंद्र सिंह, रुदल प्रसाद, जैनेन्द्र राय समेत तमाम प्रधान उपस्थित रहे। संघ के तरफ से यह निर्णय लिया गया की कल इन समस्याओं के संदर्भ मे सभी प्रधानगण जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…