News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: पंद्रह हजार रुपये के इनामिया गो- तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 28, 2024  |  5:36 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पंद्रह हजार रुपये के इनामिया गो- तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने प्रतिबंधित गो वंश की तस्करी में पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को दबोच लिया है, गिरफ्तार अभियुक्त गो बध के मुकदमे में वांछित था ।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव,उप निरीक्षक आदित्य साहू,उप निरीक्षक प्रशिक्षु अर्सलन अहमद,महिला आरक्षी अंजली सिंह,हेड कांस्टेबल अमित चौधरी के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकले थे की जरिए मुखबिर यह सूचना आई की ईनामी अभियुक्त हरिहर पुर के पास वाहन की प्रतिक्षा कर रहा है,की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम एन एच 28 पार्किंग हरिहरपुर के पास से मु0अ0सं0 189/2024 धारा 3/5A/8/5B उ0प्र0 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 से सम्बन्धित पंद्रह हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त विनीत पुत्र दिनेश निवासी पकड़ियहवा भैसहा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

बोले इंस्पेक्टर अतुल:

इस संवाददाता से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त पर पिछले २०१९में थाना पटहेरवा में गो बध निवारण के साथ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। वही थाना स्थानीय तमकुहीराज में भी इस वर्ष कुछ दिनों पूर्व में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का मुकदमा दर्ज है,यह आदतन गो तस्कर है।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking