News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: विधायक ने किया अनुशंसा सात स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 15, 2024  |  7:47 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: विधायक ने किया अनुशंसा सात स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प

तमकुहीराज/कुशीनगर । विधायक डा असीम कुमार राय के अनुमोदन पर उप्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र की सात सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प होने वाला है। इन केन्द्रों के जीर्णोद्धार, उच्चीकरण,आधुनिकीकरण का आगणक तैयार कर विभाग के महानिदेशक द्वारा विभागीय अभियंत्रण इकाई को कार्यदायी संस्था चयनित करने के लिए शासकीय आदेश निर्गत करने हेतू पत्र लिखा गया है।

जिसकी सूचना पर क्षेत्र के लोगों तथा भाजपा एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ में अपार हर्ष का माहौल है।
शुक्रवार को तमकुहीराज विधायक डा असीम कुमार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को सुधरने की कवायद की जा रही हैं। जिसके अनुपालन के क्रम में विधायक डा असीम कुमार के अनुमोदन पर उप्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र की सात सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार, उच्चीकरण,आधुनिकीकरण का आगणक तैयार कर महानिदेशालय से विभागीय अभियंत्रण इकाई को कार्यदायी संस्था चयनित करने के लिए शासकीय आदेश निर्गत करने हेतू पत्र लिख दिया गया है। जिन केंद्रों को उक्त कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उसमें तमकुहीराज एवं सेवरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सलेमगढ़, तरया सुजान, समऊर, पिपराघाट, रामपुर बरहन आदि पीएचसी है। इस प्रकार उक्त कार्यो के लिए कुल 99.24 लाख की लागत से इन अस्पतालों का कायकल्प होना है।

इन अस्पतालों के नव निर्माण की स्वीकृति मिलने पर बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया जायसवाल,त्रिभुवन जायसवाल,सेवरही मंडल अध्यक्ष रमेश व्याहुत,भाजपा नेता विनोद सिंह राजपूत,तमकुही मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह,हिमांशु जायसवाल,भोलेशंकर उर्फ रवि राय,प्रधान प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, मार्कंडेय राय,अतुल राय, एडवोकेट मार्कंडेय वर्मा,आदित्य राय,बबलू राय आदि भाजपा एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking