News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: इनामिया वांछित गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल बरामद,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2024  |  8:01 AM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: इनामिया वांछित गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल बरामद,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । बीती रात्रि तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पच्चीस हजार रुपए का इनामिया वांछित पशु तस्कर से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गया,जिसमे पुलिस द्वारा आत्म सुरक्षा में की गई फायरिंग में गो वंश तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे घायल अवस्था में दबोचा लिया गया,जिसका प्राथमिक उपचार सादर अस्पताल पडरौना में पुलिस अभिरक्षा में हो रहा है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

बताते चले की मंगलवार की रात्रि में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव,उप निरीक्षक अंकित शुक्ला,प्रशिक्षु उप निरीक्षक असर्लन अहमद,हेड कांस्टेबल लालमोहन चौहान,आरक्षी सुरेश चौहान,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा,आरक्षी रजनीकांत,आरक्षी शानू कुमार के साथ रात्रि गस्त निगरानी में थे की थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत मुन्नीपट्टी नहर पुलिया के पास घेराबन्दी लगाकर चेकिंग की शुरू किया था कि चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उस पर सवार लोगों द्वारा कुछ दूर पहले ही रुक कर लक्ष्य साध कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया,जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम के द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त इसराफिल पुत्र आबिद शाह निवासी नरहवा शुकुल तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार के पैर के निचले हिस्से में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया है। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया वही दुसरा अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके फरार से हो गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त इसराफिल उपरोक्त के कब्जे पास से एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस,तीन खोखा कारतूस व एक मोटर साईकिल की बरामदगी की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया ।

जानकारी रहे कि गिरफ्तार अभियुक्त इसराफिल उपरोक्त थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु.अ.सं-86/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार पूर्व में ही घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर गो तस्कर है जो गो तस्करी में संलिप्त था।

बोले इंस्पेक्टर अतुल :

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ गया अभियुक्त इसराफिल का लंबा अपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर धारा 3(1) युपी गैगेस्टर एक्ट थाना तमकुहीराज,मु0अ0स0-376/2020 धारा 401 भादवि थाना तरयासुजान,मु0अ0स0-374/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरयासुजान,मु0अ0स0-87/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि० थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर में पहले से पंजीकृत है। इसी क्रम में उस पर पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित हुआ है।

संबंधित खबरें
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking