खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां मार्ग पर चीनी मिल के समीप शनिवार को एक गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर तीन लोगों को ठोकर मार दिया जिससे एक बुजुर्ग महिला व छात्रा सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग महिला की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
शनिवार को दोपहर बाद खड्डा -भैसहां मार्ग पर भगवानपुर गांव का एक ट्रैक्टर चालक चीनी मिल में ट्रैक्टर- ट्राली से गन्ना लेकर गिराने आया था। ट्रैक्टर खड़ी कर चालक मिल में टोकन लेने चला गया। साथ आए सहयोगी ने खड़ी गाड़ी को स्टार्ट कर दिया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने खड़े लोगों से भीड़ गया और इसके चपेट में आकर चंपा देवी 70 वर्ष एवं उनका लड़का ध्रुव शर्मा 35 वर्ष निवासी भगवानपुर एवं खड्डा कस्बे के किसी विद्यालय में पढ़ने आई लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी 11 वर्षीय छात्रा दिव्या दूबे गम्भीर रूप से घायल हो गई। पास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां अस्पताल में भर्ती कराया जहां चंपा देवी के दोनों पैर में गम्भीर चोट लगने एवं फैक्चर होने की आशंका होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…