News Addaa WhatsApp Group

त्रिवेणी चीनी मिल में 86 दिन से निर्बाध गति से पेराई जारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 4, 2026  |  7:39 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्रिवेणी चीनी मिल में 86 दिन से निर्बाध गति से पेराई जारी
  • अब तक 82 दिन का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजकर उतकृष्ट परम्परा को किया सिद्ध

रामकोला, कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि वर्तमान पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल ने अबतक 48 लाख 87 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 5 लाख 6 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन कर चुकी है और रिकवरी 10.55 प्रतिशत है तथा चीनी मिल में निर्बाध गति से पेराई जारी है। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि चीनी मिल 24 जनवरी से 30 जनवरी तक खरीद किये गये गन्ने का भुगतान 16 करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 184.62 करोड़ रुपये की गन्ना मूल्य की भुगतान कर चुकी है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील की कि ताजा, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त गन्ने की आपूर्ति करें, ताकि पेराई कार्य निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसान भाई अपनी संपूर्ण गन्ना आपूर्ति चीनी मिल को ही करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़े और भविष्य में उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। प्रेस वार्ता के अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय एवं गन्ना प्रबंधक इन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking