News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान : अवैध शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त — तस्कर फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2026  |  8:03 PM

416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : अवैध शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त — तस्कर फरार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बंगरा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर लदी सात पेटी ‘रोमियो राजा’ अवैध देशी शराब एवं तीन पेटी ‘8 PM’ अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। हालांकि, शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तरयासुजान की तीनफेडिया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवम द्विवेदी, उप निरीक्षक शशांक शेखर राय, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार एवं आरक्षी विपिन पाण्डेय के साथ अपराधियों की सुरागरसी में रामपुर बंगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर बंगरा चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लादे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल सवार वाहन छोड़कर गांव में स्थित एक फूस की झोपड़ी के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर गन्ने के खेत की ओर भाग निकले।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर खड़ी दोनों बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों की जांच की गई। तलाशी के दौरान एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (चेसिस नं0 MBLHAR23XH9J30077) एवं एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (चेसिस नं0 MBLHAR182J4F02921) बरामद हुई। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब पाई गई।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान…!

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 13/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शराब तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उनकी पहचान सुनिश्चित कर धाराओं में वृद्धि करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking