तरयासुजान : बारह पेटी बंटी बबली के साथ एक गिरफ्तार
कुशीनगर । बारह पेटी बंटी बबली अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा है,यह शराब बिहार प्रदेश में ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए जाने वाली थी।
जानकारी रहे कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक अरविंद कुमार चौकी प्रभारी तीनफीडिया,आरक्षी लालाबाबू,आरक्षी राहुल गुप्ता की टीम द्वारा अभियुक्त वुटटू पुत्र मंसी साकिन रामकरन पट्टी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 पेटी (540 पीस) बंटी बबली अवैध देशी शराब की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-62/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…