कुशीनगर। “सामान कितना भी छुपा लो, कानून से बच नहीं पाओगे”—इसी जज्बे के साथ तरयासुजान पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुष्पा स्टाइल में करारा प्रहार किया। धान की बोरियों में छिपाकर पिकप वाहन से ले जाई जा रही पच्चीस पेटी अवैध देशी शराब बंटी-बबली के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को दबोच लिया गया। बरामद शराब व वाहन की कुल कीमत लगभग 6 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजीत राय की सक्रिय भूमिका, सटीक सूचना तंत्र और कड़ी निगरानी का नतीजा मानी जा रही है। तस्करों को अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस उनकी हर चाल पर नजर रखे हुए है।
बताते चलें कि मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजीत राय,आरक्षी संदीप ,आरक्षी रामनिवास यादव,आरक्षी गिरीश कुमार,आरक्षी सुनील यादव की टीम के साथ ग्राम बहादुरपुर (कालूहड्डी टोला) बिहार सीमा पर घेराबंदी कर एक महिन्द्रा पिकप सुप्रो (वाहन संख्या BR 28 GA 6467) को रोका। तलाशी के दौरान धान की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई पच्चीस पेटी अवैध देशी शराब बंटी-बबली (कुल 1125 पीस) बरामद की गई। मौके से भीम कुमार गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता, निवासी पेनुला खास, थाना उचका गांव, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 29/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यहां बता दे कि इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजीत राय की भूमिका सबसे अहम रही। उनकी सतर्कता और फील्ड इनपुट के चलते तस्करी की खेप समय रहते पकड़ ली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में चौकी प्रभारी की सख्ती से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
क्या कहती हैं पुलिस ..!
इस विषय में इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने बताया कि
थाना क्षेत्र से अवैध शराब तस्करी करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं। तरयासुजान पुलिस का साफ संदेश है—
“कानून के आगे झुको, वरना कार्रवाई तय है!”
कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…
कुशीनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन एवं…
अब तक 82 दिन का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजकर उतकृष्ट…