News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान में दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी की गला रेतकर हत्या की आशंका, पति फंदे से लटका मिला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2026  |  10:19 PM

1,052 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान में दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी की गला रेतकर हत्या की आशंका, पति फंदे से लटका मिला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान मौके पर पहुंच गए, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरयासुजान स्थित बढ़ई टोला निवासी अरुण शर्मा और उसकी पत्नी नेहा देवी के शव उनके ही घर में मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पत्नी नेहा देवी के गले पर धारदार हथियार से कटने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जबकि पति अरुण शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अरुण शर्मा ने कुछ दिन पहले ही नेहा देवी से प्रेम विवाह किया था। नेहा का मायका जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस दोहरी मौत को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking