कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात कुछ लोगो ने एक नाबालिग किशोरी की जबरन उसी गांव के एक युवक से शादी करा दिया है। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और एक दर्जन से अधिक लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगो को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौलीदान निवासी अक्षयबार साह का पुत्र पवन साह की बीती रात्रि जन्मदिन की पार्टी गांव के ही बांस की कोट में मनाई जा रही थी,जिसमे तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हुए थे,चूंकि पार्टी परिजन से लुक छिप कर मनाई जा रही थी। रात्रि लगभग बारह बजे के आस पास गांव के ही कुछ युवकों को इसकी भनक लगी, जब लोग बांस की कोट में धीरे से गए तो दो लड़के और दो लड़कियां वहा से भाग खड़े हुए,और मौके पर स्थानीय गांव निवासी पवन साह पुत्र अक्ष्यबार साह और उसी गांव के निवासी एक नाबालिग किशोरी मौके पर मिली जिसको लोगो ने रस्सी से बाध कर पिटाई किया,और जब इससे मन की संतुष्टि नहीं मिली तो नाबालिग किशोरी की मांग में साथ मिले युवक से उन लोगो ने जबरिया मांग में सिंदूर डलवा कर शादी करा दिया। साथ ही इस पूरे घटना क्रम की विडियो क्लिप बना कर सोशल साइट,फेसबुक पर वायरल कर दिया।
इस प्रकरण की विडियो क्लिप वायरल होते ही पुलिस की कान खड़े हो गए,वही नाबालिग किशोरी की मां फूल कुमारी पत्नी अर्जुन के तहरीर पर स्थानीय थाना तरयासुजान में आधा दर्जन नामजद और एक दर्जन से अधिक लोगो के विरुद्ध सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
उपरोक्त प्रकरण में इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की किशोरी की मां ने तहरीर दिया है,मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,वही चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है,पूछताछ की प्रक्रिया शुरू है,शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश डाली जा रही है,शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…