News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पशु तस्करों के गैंग लीडर मो0 विलाल समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2024  |  3:09 PM

325 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पशु तस्करों के गैंग लीडर मो0 विलाल समेत तीन पर लगा गैंगस्टर WhatsApp
Responsive image

Kushinagar News: कुशीनगर। गौ तस्करो पर कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल के अगुवाई में कमरतोड़ कार्यवाही लगातार जारी है ,चाहे बीते सालो से चली आ रही ऑपरेशन लंगड़ा हो या बीते कुछ महीनों से चल रहा तस्करो और अन्य अपराधियों पर ‘धाकड़’ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही। आपको बता दे, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था सहित आम जनमानस को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के सरगना समेत तीन शातिर तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

इसकी जानकारी तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने दी। उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि तीनों अभियुक्त स्वयं, अपने परिवार एवं सगे संबंधियों तथा गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए तस्करी करते रहे हैं। बीते तीन फरवरी को गिरोह के लीडर मो0 विलाल अपने सहयोगी सदस्य जुनैद उर्फ जुबैद तथा नसीम के साथ एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए तीस गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने एक कंटेनर से तीस गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। तथा इन तीनों के खिलाफ तरयासुजान थाने में मु0अ0सं0 43/2024 धारा 307 भादवि व धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था। जिसके बाद से पुलिस इस गिरोह के जांच पड़ताल में जुट गयी. पुलिस ने अपने पड़ताल में पाया की गैंग मो0 विलाल उपरोक्त नें अपने अन्य गैंग के सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये लिहाजा पुलिस ने इनके विरुद्ध गैंगस्टर लगाया हैं।

आपको बता दे, जिन अभियुक्तों पर ये गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है उनकी पहचान मो0 विलाल पुत्र अजीज नि0 वार्ड नं0 17 लालबाग कनेटा रोड हसनपुर कोतवाली हसनपुर जनपद अमरोहा ज्योतिबा फूलेनगर तथा गैंग के साथी जुनैद उर्फ जुबैद पुत्र तौफीक साकिन अन्जुम पैलेस थाना बैरमपुरा जनपद मेरठ और नसीम पुत्र अलीराज साकिन रावतपुर थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking