News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: नए थाना प्रभारी ने संभाला चार्ज, अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2023  |  7:17 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: नए थाना प्रभारी ने संभाला चार्ज, अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। नवागत थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने तरयासुजान थाने पहुंच कर पदभार ग्रहण करते हुऐ बताया कि अपराधियों की अब खैर नहीं अगर कोई गलत गतिविधियों में पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। थाने पर कोई पीडित महिला या पुरूष आते हैं तो उनकी बात को सुनकर तत्काल कारवाई किया जाएगा साथ ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने थाने पर साफ़-सफ़ाई का विषेश ध्यान देने की बात कही।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

अपराधियों को कड़ा संदेश

इस संवाददाता से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समय से उचित न्याय दिलाना व अपराधियों पर अंकुश लगाना है प्राथमिकता। गलत कार्य करने वाले अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले तो आप हमें अवगत कराएं पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

तरयासुजान थाना प्रभारी ने आगे कहा की उनकी प्रथामिकता पुलिसिंग को एक सौ प्रतिशत लागू करना है शिकायतकर्ता थाने से पूर्णत: पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर जाए, यह तय किया जाएगा। पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ तथा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखना उनके प्राथमिकताओ में से एक है है।

उन्होंने कहा कि सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देना, क्षेत्र की जनता की आई विभिन्न समस्याओं को सुनना तथा उनका निस्तारण करना भी प्रमुख कार्य रहेगा। थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण करके परिवार जैसा वातावरण देकर अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करना। थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी, अवैध खनन के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई करेंगे।

नवागत थाना प्रभारी ने चार्ज संभालने के बाद जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों से सख्ती से निपटा जायेगा या तो अपराधी अपराध छोड़ें या फिर जेल जाए। थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति को थाने पर न्याय मिलेगा। जनता की सेवा के लिए तरयासुजान पुलिस 24 घन्टे सदैव तत्पर रहेगी। यदि पीडि़त की कोई समस्या है तो मुझसे सीधे संपर्क करें और किसी बिचौलिए को न लाएं। हर व्यक्ति की समस्या सुनकर निस्तारण किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking