कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने लंबे समय से दुष्कर्म के साथ अन्य मुकदमे के वांछित अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह कही भागने के लिए वाहन के प्रतिक्षा में खड़ा हुआ था।
बता दे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी तीनफेडिया उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह,आरक्षी आनंदी कुमार,आरक्षी कुंदन कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकले हुए थे की जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की पिछले वर्ष से दुष्कर्म के साथ अन्य मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त वाहन के प्रतिक्षा में खड़ा है,वह पुलिस से लुक छिप कर भागने के फिराक में है। सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी अमित ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त दीपू सिंह उर्फ दीपू कुमार पुत्र धरम सिंह निवासी चौपथीया थाना तरयासुजान को गिरफ्तार करने में सफल हुए।
इस संवाददाता के प्रश्न के उत्तर में पुलिस चौकी प्रभारी तीनफेड़िया अमित कुमार सिंह का कहना था की गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर स्थानीय थाने में मु0अ0स0 38/23 धारा 363/366/376 भादवि व 5 /6 पाक्सो एक्ट का दर्ज था,जिसमे वह वांछित था,पुलिस को इसकी प्रतिक्षा थी,जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…