News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: डीसीएम ट्रक से दस गोवंशीय पशुओं के साथ दो अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 24, 2024  |  6:03 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: डीसीएम ट्रक से दस गोवंशीय पशुओं के साथ दो अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात्रि में नेशनल हाईवे के रास्ते बिहार के तरफ प्रतिबंधित पशुओं की खेप लेकर जा रहे दो अंतर प्रांतीय पशु तस्करों को उस समय दबोचा जब वह कुछ ही पल में बिहार सीमा में घुसने ही वाले थे,पकड़े गए दोनो तस्कर सक्रिय पशु तस्कर बताए जा रहे है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे शुक्रवार की रात्रि में बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला,उप निरीक्षक रणविजय सिंह,आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,आरक्षी रवि राजभर,आरक्षी गौरव शाह,आरक्षी अलोक यादव की टीम वाहनों चेकिंग कर रही थी की एक डीसीएम ट्रक वाहन आते दिखाई दिया,जो पुलिस टीम को देखते ही उसमे बैठे लोग उतर कर भागने का प्रयास किए,जिन्हे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। वही तिरपाल से ढकी उक्त वाहन की तलाशी लिया गया,जिसमे दस राशि प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की बरामदगी हुई , साथ ही दो अंतर्राज्यीय पशु तस्करों ओम प्रकाश पुत्र भीम सिंह निवासी भाना थाना पूंडरी जनपद कैथल हरियाणा , प्रदीप कुमार पुत्र रामशरण सिंह निवासी पीपल शाह थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात रहे की डीसीएम ट्रक वाहन सं0 (HR 45 D 3182) में दस राशि प्रतिबंधित पशुओं को बेरहमी से लोड किए गए थे,पशु तस्कर पशुओं को कुरूरता से परिवहन कर रहे थे। पकड़े गए तस्करो से पास से दो एंड्रायड मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है।

मिडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया की पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम में तरयासुजान पुलिस टीम ने उपरोक्त सराहनीय कार्य किया है,इसके लिए मेरे द्वारा इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस कर्मियो को पन्द्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking