कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान से जुड़कर तमकुही ब्लॉक के ग्राम सभा चंद्रौटा निवासी शिक्षक राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ कुशीनगर ने अपनी अर्धांगिनी सरिता तिवारी संग 17 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आवासीय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण करते हुए दम्पति ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है और इससे मन को शांति व सुकून भी मिलता है। पौधे के माध्यम से हम अपनी खुशियों को स्थायी रूप से सहेज करके रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों से प्राण वायु ऑक्सीजन के साथ साथ विभिन्न प्रकार के फल फूल, औषधियाँ, इमारती लकड़ियां इत्यादि भी प्राप्त होती हैं। अतः हम सबको जब भी अवसर मिले बढ़ चढ़ कर पौधरोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर सारांश, वर्तिका, शिक्षक संजय यादव, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश प्रसाद, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…