News Addaa WhatsApp Group

राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को अवरुध करने वाले दो अभियुक्तों को तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2022  |  4:46 PM

1,889 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को अवरुध करने वाले दो अभियुक्तों को तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को सुबह -सुबह राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर अनावश्यक रूप से ट्रक खड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध करने वाले दो लोगो को उस समय दबोचा है, जब यह लोग अपनी गाड़िया राष्ट्रीय राज मार्ग 28 रिलायंस पैट्रोल पम्प के पास अनावश्यक रूप से खड़ा कर हाइवे को अवरुद्ध किये हुए थे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के कुशल नेतृत्व में थाना तरया सुजान के चौकी बहादुरपुर प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाइवे पर कुछ ट्रक के चालाको द्वारा नेशनल हाइवे पर वाहन खडाकर जाम लगाया जा रहा है सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह, आरक्षी रितेश यादव, सन्दीप यादव के साथ मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया तो इन व्यक्तियों द्वारा ट्रक हटाने से मना करते हुए और उग्र हो गये।

उक्त जाम में कई गाडिया मौके पर फंसी हुई थी जिसमें बुजुर्ग, महिलाए एंव बच्चे थे जिससे वहां पर भय व अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके से जाम हटवाते हुए 02 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से एक अदद ट्रक बिना नम्बर प्लेट की जिस पर ओवरलोड बालू लदा हुआ, दो अदद कार वाहन सं0 UP53DW9677 व वाहन संख्या UP57BB1586 को बरामद करते हुये परवेज आळम पुत्र इन्द्रिस अंसारी सा0 मुन्नीपटटी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, इनसाद अंसारी पुत्र मुसाफिर अंसारी सा0 मोरवन थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। मुकामी पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धराओं में अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है: इस विषय मे जब प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की किसी को कानून को अपने हाथ मे लेने का अधिकार नही है। बेवजह राष्ट्रीय राज मार्ग को अवरुद्ध करना अपराध के श्रेणी में आता है। कुछ लोग चिन्हित किये गये है जो गलत कार्यो में लिप्त है, पुलिस टीम कार्य कर रही है, साक्ष्य के आधर पर उन सभी के विरुद्ध समय रहते विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking