पडरौना/कुशीनगर। यूपी में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बनते ही भाजपाइयों की अंदरूनी टेंशन खुलकर सामने आ गई है। इसकी तस्वीर पडरौना में स्वतंत्रा दिवस की 75 वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में दिखी। एक तरफ नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा रन यात्रा में सांसद विजय कुमार दुबे अगुवा थे तो दूसरी तरफ सदर विधायक मनीष जायसवाल और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह और पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह उर्फ बहुगुणा ने उस कार्यक्रम से दूरी बना रखी थी।
इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल और सांसद विजय कुमार दुबे को सीएम योगी का करीबी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में वही भाजपाई दिखे,जो सांसद विजय कुमार दुबे के खास थे। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रा दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर भाजपा द्वारा हुए इस कार्यक्रम में साफ तौर पर एक दूसरे के अलग-अलग खेमे में दिखते नजर आए। जिसको को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं पार्टी के भीतर व बाहर शुरू हो गई । हालांकि बस आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को विकासखंड पडरौना परिसर से रूट मार्च का आयोजन हुआ। इसमें जिला कमांडेंट होमगार्ड के तरफ से निकाली गई रूट मार्च को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता आरपीएन सिंह ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह उर्फ बहुगुणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जिला कमांडेंट नीरज कुमार शर्मा की अगुवाई में पडरौना ब्लॉक से निकाली गई रूट मार्च नगर के नगर के कटकुईया मोड से सुभाष चौक पर पहुंची। इसके बाद पुनः ब्लॉक परिसर में आकर संपन्न हो गया।
इस दौरान सदर विधायक भाजपा मनीष जायसवाल मंटु,कंपनी कमांडर अशोक कुमार शुक्ला,अजय कुमार श्रीवास्तव,मैनेजर गुप्ता,रवि प्रकाश कुशवाहा, कमलेश चौबे,रामाशीष,अनिल कुमार,प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली,डाक्टर महबूब आलम, प्रधान प्रतिनिधि बबलू मिश्रा,राजकिशोर सिंह,अभयानंद कुशवाहा,राजकुमार यादव आदी मौजूद रहे। बहरहाल यूपी में योगी आदित्यनाथ की दूसरी बार सरकार बनते ही शुरू हुई खेमेबाजी को भाजपा के शुभचिंतक अशुभ मान रहे हैं।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…