News Addaa WhatsApp Group

UP: जयमाल के वक्‍त दूल्‍हे ने की ऐसी हरकत, दुल्‍हन ने शादी से किया इनकार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2022  |  11:11 AM

938 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जयमाल के वक्‍त दूल्‍हे ने की ऐसी हरकत, दुल्‍हन ने शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. बिधूना कोतवाली के नवीन बस्ती में लड़की ने लड़के से उस वक्त शादी करने से मना कर दिया, जब जयमाल हो रही थी. दरअसल, किसी बात को लेकर लड़के ने अपनी माला फेंक दी. इस बात को लेकर लड़की ने शादी से मना कर दिया. अब दोनों परिवारों के लोग आपस में बातचीत के माध्यम से बात बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लड़की शादी करने से मना कर रही. वहीं मध्यस्थता करने वाले लोग दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश कर रहे, लेकिन अभी तक लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई.

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

क्या है पूरा मामला

बिधूना नगर के मोहल्ला अम्बेडकर निवासी युवती की शादी मंगलवार को छिबरामऊ के गांव बहवलपुर निवासी युवक से होनी थी। बारात लेकर आए बराती मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे थे। नाश्ता खाना आदि के बाद रात्रि करीब 2.20 बजे वर-वधू पक्ष के रिश्तेदारों की मौजूदगी में हंसी-खुशी से जयमाल कार्यक्रम चल रहा था।

लड़की का आरोप है कि जयमाल के बाद लड़के ने जयमाल तोड़ सेहरा उतार कर फेंक दिया और दांतों से अपने हांथों को काटने लगा। इसके बाद युवती ने युवक को पागल करार देते हुए शादी से इंकार दिया। युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों द्वारा शादी कराये जाने को लेकर बुधवार दिन में करीब 3:30 बजे तक सुलह समझौता का प्रयास चला। लेकिन युवती के राजी न होने पर आखिर बारात को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। लेकिन दोनों पक्षों में लेनदेन के मामले की लिखा-पढ़ी चल रही है।

लड़का बोला- शादी करने को तैयार हूं: लड़का युवक ने कहा कि मैंने न जयमाल तोड़ी और न सेहरा फेंका। वह उतार कर रख लिए थे। मैं शादी के लिए तैयार हूं पर लड़की पक्ष के लोग शादी से इंकार कर रहे हैं।

बिना बहू बरात हुई वापस: दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के प्रयास के बाद भी लड़की व उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद बुधवार दोपहर को बारात अपने गांव बहवलपुर के लिए बैरंग वापस लौट गई।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking