Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

सांसद ने मृतक के परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स, दिया हर संभव मदद के लिए आश्वासन

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Aug 13, 2024, 9:07 PM IST • अब तक 416 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सपहा महतो टोला में तीन युवकों की मौत की दर्दनाक खबर सुनकर मंगलवार देर शाम को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे सपहा गाँव के महतो टोला पहुंचे और मृत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि इस गाँव में दुर्भाग्यवश खेत में लगे बिजली के नंगे तार से तीन लोगों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने दूरभाष पर उच्चाधिकारी से वार्ता कर घटना में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकोला सतीश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु बाबू, आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू,मंडल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवस्तवास, दिलीप वैश्य, प्रदीप जयसवाल, राकेश यादव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi