News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निर्माण के एक माह के भीतर ही टूटने लगी मठिया भोकरिया से तिवारीपट्टी जाने वाली सड़क

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 29, 2024  |  6:17 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्माण के एक माह के भीतर ही टूटने लगी मठिया भोकरिया से तिवारीपट्टी जाने वाली सड़क
  • ग्रामीणों ने ठीकेदार व विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन
  • सड़क की पुन: पेंटिग कराए जाने की मांग

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के मठिया भोकरिया बाजार से तिवारीपट्टी जाने वाली सड़क का हाल ही में निर्माण हुआ है। लेकिन विभागीय लापरवाही से ठीकेदार ने सड़क निर्माण में मानक का उल्लंघन किया है जिसके परिणामस्वरूप बनने के एक माह के भीतर ही सड़क की गिट्टियां उखडने लगी हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।

बताते चलें कि पडरौना-सेवरही मार्ग पर तिवारीपट्टी बाजार को मठिया भोकरिया सहित दुमही, चितहीं, मंझरिया, गनेशापट्टी आदि गांवों को जोड़ने वाली लगभग साढ़े छह किमी लंबी एक माह पूर्व 3.46 करोड़ की लागत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पूर्ण की गई है। यह सड़क लगभग आठ माह की देरी से बनी है। सोमवार को मठिया भोकरिया बाजार में प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान इंद्रजीत राय, पूर्व प्रधान सचेन्द्र कुमार राय गुड्डू बाबू, जयप्रकाश पांडेय, प्रवीण राय आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख दुदही, वीरेन्द्र सिंह, दिलीप राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा भगवान पटेल, महन्थ प्रसाद गुप्ता, नथुनी शर्मा,धर्मेंद्र खरवार, गोरख भारती, विनोद कुशवाहा, ब्रजेश गुप्ता आदि ग्रामीणों का का आरोप है कि सड़क की  पेंटिंग में खराब गुणवत्ता के चलते सड़क की उपरी परत उखड़ रही है और सड़क के शीघ्र टूट जाने की भी आशंका है।

प्रदर्शनकारियों ने विभागीय लापरवाही के प्रति आक्रोश जताते हुए शीघ्र नियमानुसार सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की। अन्यथा की दशा में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking