खड्डा/कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव में बीते शुक्रवार को चुनावी बहस के चलते हुए विवाद में धावा बोलकर मारपीट में घायल राधेश्याम पाठक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मुख्य आरोपी अभियुक्त शंभू चौधरी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते शुक्रवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव निवासी राधेश्याम पाठक उम्र लगभग 60 वर्ष के घर के सामने कुछ लोग चुनाव को लेकर बहसबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक चुनावी बहस बाज़ी पर राधेश्याम पाठक ने एतराज जताते हुए दूसरे पक्ष के समर्थक पार्टी का विरोध कर दिये। बहस बाज़ी कर रहे लोगों को एतराज जताना नागवार लग गया। शुक्रवार की रात को घर पर धावा बोलकर चार हमलावरों ने राधेश्याम पाठक को दरवाजे पर मारपीट कर अधमरा कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे अमित पाठक, अखिलेश और बेटी रितु को भी मनबढो ने नहीं बख्शा। उनको भी मार कर घायल कर दिया। रात को पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख राधेश्याम पाठक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया था जहां चिकित्सक ने उन्हें शनिवार को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर गांव के लोगो के साथ परिजन थाने के सामने शव रख विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार के दिन बेटे अमित के तहरीर पर आरोपी शंभू चौधरी, अंकित चौधरी, नितेश और अभिषेक चार लोगो के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला, घर पर धावा बोलने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मंगलवार को एसएचओ हर्षवर्धन सिंह एवं पुलिस टीम ने घटना में शामिल अंकित चौधरी, नीतेश चौधरी और अभिषेक निवासी बघपरना को आलाकत्ल लाठी और लोहे के राड के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि घटना के शेष तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीम तैनात है।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…