News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: बोलेरो वाहन से बिहार ले जाई जा रही सात लाख रुपए की शराब की खेप बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 24, 2024  |  2:59 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: बोलेरो वाहन से बिहार ले जाई जा रही सात लाख रुपए की शराब की खेप बरामद

कुशीनगर । रविवार को तमकुहीराज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त प्रयास से सात लाख रुपए की अवैध शराब की खेप बरामद हुई है, शराब तस्कर शराब की खेप को बोलेरो वाहन में लाद कर ऊंचे दाम में बेचने के लिए बिहार राज्य ले जाने के फिराक में जुटे थे कि पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया,लेकिन शराब तस्कर पुलिस को देख कर भागने में सफल हो गए हैं।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

जानकारी रहे की रविवार को थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी समउर राहुल कुमार सिंह मय टीम और स्वाट टीम प्रभारी आलोक कुमार यादव,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्र से एक बोलेरो वाहन संख्या (DI) UP32 BT 5600 से तस्करी कर बिहार हेतु ले जा रही 32 पेटी टेट्रा पैक देशी शराब व 22 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गयी है । पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गये ।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा

शराब की बरामदगी के विषय में जब इस संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा से बात किया तो उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार करेगी । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking