News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : पुलिस से पशु तस्करो की मुठभेड़, तस्कर बोला: बाबूजी! गलती हो गई एक दफा माफ कर दो, जिंदगी में गलती नहीं होगी, बच्चे पालने है बाबूजी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 13, 2024  |  1:35 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : पुलिस से पशु तस्करो की मुठभेड़, तस्कर बोला: बाबूजी! गलती हो गई एक दफा माफ कर दो, जिंदगी में गलती नहीं होगी, बच्चे पालने है बाबूजी
  • एक को लगी गोली घायल अवस्था में एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर । इस जनपद में बुधवार को दिन के उजाले में तमकुहीराज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान अचानक पुलिस को एक संदिग्ध पिकप वाहन आते हुए दिखाई दिया, उसे रुकने का इशारा किया गया. मगर उस वाहन पर सवार लोगो द्वारा अचानक फायरिंग किया जाने लगा. ये देख पुलिस टीम उसके पीछे भागी.

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

आइए जानते हैं पूरा मामला !

कुशीनगर जनपद में बुधवार के दिन के उजाले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन पर तमकुहीराज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने अचानक एक पिकप वाहन को आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया, तभी उस वाहन पर सवार खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में तमकुहीराज पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक व्यक्ति की पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया,वही उसका एक साथी दबोच लिए गए।दरअसल मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी नहर के पास का है.

पुलिस के पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैंं!

जानकारी मिली है कि जिन लोगो से पुलिस की मुठभेड़ हुई है वह गौ तस्कर है और उसका नाम मुन्ना मिया पुत्र हामिद मिया निवासी मुफरी टोला थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज बिहार राज्य जिसके पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जिसके ऊपर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का अभियोग पहले से विभिन्न थानों में दर्ज है, वही उसके एक साथी दबोचे गया है उनकी पहचान गुड्डू यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी सेमरा हरदी माफी टोला थाना कुबेरस्थान जिला कुशीनगर के रूप में हुआ है। वही पुलिस ने इन सबके कब्जे से एक पिकप वाहन, छः राशि प्रतिबंधित गो वंश,दो तमंचा,छः जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस के साथ सताइस सौ रुपए नकद भी बरामद किए है.

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा ने बताया की मुठभेड़ के दौरान ये घायल बदमाश गन्ने के खेत में बैठकर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर पुलिस से जिंदगी की भीख मांगता हुआ भी दिखाई दिया. जिसमें घायल गौ तस्कर कह रहा था , बाबूजी गलती हो गई बस एक दफा माफ कर दो, जिंदगी में गलती नहीं होगी बच्चे पालने हैं बाबूजी हालांकि पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आया ये शतिर बदमाश एक चिन्हित गौ तस्कर है जिस पर कई मुक़दमे गंभीर धाराओं में दर्ज है.

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने न्यूज अड्डा को बताया की थाना तमकुहीराज ,थाना तरयासुजान,थाना पटहरेवा, और साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक सूचना पर लतवा चट्टी नहर के पास चेकिंग की जा रही थी ।उसी क्रम में एक पिकप वाहन आते हुए दिखाई दिया ,जब उसको रुकने का इशारा किया तो वह रुका नहीं उल्टा उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने उसका पीछा किया और वह यहां तक पहुंचा और यहां भी उसने भागने की कोशिश की और फिर एक बार पुलिस पर फायरिंग करने लगा. तब जाकर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की ,मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. और वही उसके एक साथी को पुलिस टीम ने कांबिंग में दबोच लिया। इससे तमंचा एवं कारतूस भी बरामद हुए हैं. इन सबका आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा, यह सही बात है वह अपराध से तौबा कर रहा था तो मैं यही कहना चाहूंगा कि जो भी मुलजिम है या अपराधी है वो इस बात का ध्यान रखें की कानून आज नहीं तो कल उन तक पहुंच ही जाएगा तो सच है कि वह अपराध छोड़ दें.

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा मय टीम, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर मनोज पंत मय टीम, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजप्रकाश सिंह मय टीम, थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह मय टीम की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking