रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी इंजिनीयरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि0 रामकोला ने वर्षा ऋतु के दौरान अपने परिक्षेत्र के अन्तर्गत सपहा में किसान विभूति कुशवाहा के खेत में शुक्रवार को गन्ने की प्रजाति 15023 की बुवाई कराया।
बुवाई का शुभारंभ चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना ए0 के0 यस0 बघेल द्वारा किया गया। श्री बघेल ने बताया कि इस समय बोये गन्ने की पैदावार सबसे अधिक होगी तथा गन्ने में बीमारियों का प्रकोप भी कम होगा। उन्होंने आवाह्न किया कि अधिक से अधिक छेत्रफल में इस समय बुवाई करें।इस मौके पर वरिष्ठ प्रबन्धक विकास तथा विपणन के साथ समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान ढोल तासा भी बजे और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों व प्रकृति का साथ किसानों को मिल जाय तो मुझे लगता है कि गन्ने की पैदावार में भारी इजाफा होगा और चीनी मिल का पेराई सत्र सात- आठ महीने से कम नही होगा।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…