News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: जानलेवा साबित हो रहा विद्यालय के ऊपर खींचा गया विद्युत तार

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 6, 2025  |  4:41 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: जानलेवा साबित हो रहा विद्यालय के ऊपर खींचा गया विद्युत तार WhatsApp
Responsive image
  • काल के गाल में समा सकते हैं छात्र

तुर्कपट्टी। दुदही-कुबेरस्थान मार्ग पर विकासखण्ड पडरौना अन्तर्गत स्थित ग्रामसभा पिपराजटामपुर में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार के टूटने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।यहाँ प्रतिदिन शिक्षण कार्य डर के साये में हो रहा है।दुर्भाग्य से यदि किसी दिन तार टूटकर गिर पड़ा उस दिन उसके नीचे पढ़ने वाले अनेकों छात्र काल के गाल में समा जायेंगे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

विदित हो कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराजटामपुर में अध्ययनरत कुल 237 छात्र पंजीकृत हैं।इस विद्यालय के ऊपर बिल्कुल ही मध्य में ग्यारह हजार वोल्ट हाई टेंशन तार उत्तर से दक्षिण तक खींचा गया है जिससे हमेशा दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त व जर्जर तार परिसर में स्थित एक पीपल के वृक्ष की डालियों को रगड़ते हुए गया है जिनसे आये दिन चिनगारियाँ गिरती रहती हैं ऐसी दशा में इसके नीचे पढ़ने वाले छात्रों के साथ हमेशा अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।इस समस्या के समाधान के लिये ग्रामसभा के माध्यम से विद्युतविभाग के अधिकारियों को प्रपत्र प्रेषित कर बार-बार तारों को हटाने का अनुरोध किया गया है लेकिन अधिकारीगण दूरभाष के माध्यम से बात करके समस्या के समाधान कराने का कोरम पूरा कर चुप हो जाते हैं।

श्री मिश्र ने बताया कि उक्त समस्या से शिक्षा विभाग के भी अधिकारी अवगत हैं लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से भी कोई पहल नहीं हुई है।हम सभी शिक्षक छात्रों को तार के नीचे पढ़ाना तो दूर की बात है उसके नीचे खेलने तक नहीं देते हैं।सच्चाई यही है कि छात्रों के ऊपर कभी भी तार टूटकर गिर सकता है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

इस सम्बन्ध में राजन पाण्डेय, हरिशंकर चौरसिया, ओमप्रकाश तिवारी,अशोक श्रीवास्तव,विनोद तिवारी,शेषनाथ पाण्डेय व यूनुस अंसारी सहित अनेक ग्रामीणों ने इस समस्या की तरफ शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब इसके समाधान कराने की माँग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking