Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

तुर्कपट्टी: उद्दघाटन मैच के मुकाबले में गोंडा हुआ विजयी

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 5, 2023, 6:11 PM IST • अब तक 700 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील कुमार नीलम) । तुरपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अष्ट दिवसीय नवम पूज्य खाकीनाथ स्मारक राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आज वृहपतिवार को ठाकुर नवाब सिंह इण्टरमीडिएट कालेज के खेल परिसर में नन्दिनी क्रिकेट एकेडमी गोंडा और हेहल स्पोर्टिंग क्लब राँची के बीच खेला गया। जिसमें गोंडा ने राँची की टीम को रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

गोंडा के कप्तान आदित्य कुमार झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी राँची की शुरुआत अच्छी नहीं रही।लेकिन शाने के 34 रनों की बदौलत राँची ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा की टीम 19ओवरों में 8 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस अवसर पर अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल की भावना ही खिलाड़ी की असली पहचान होती है जिसे बरकरार रखने के लिए खिलाड़ी को हमेशा तत्पर रहना चाहिये।निर्णायक की भूमिका दीपक सिंह,मुकेश पटेल ने निभायी। कमेंट्री राज कुमार गिरी, बालेश्वर मद्धेशिया व सोनू सिंह तथा स्कोरिंग सद्दाम ने किया।

इस दौरान नव दुर्गा एसोसिएट्स के प्रोपराइटर विकेश मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, कुंदन मिश्रा,रामवृक्ष गिरी, विद्याधर ओझा, पुरुषोत्तम स्वर्णकार ,कन्हैया शर्मा,मुरली गोंड़,सुरेश जायसवाल,पवन यादव, बैजू गुप्ता, राहुल वर्मा व जितेन्द्र मद्धेशिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi