कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शनिवार को बिहार सीमा से सटे थाना तरयासुजान क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। यह अभियान पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव की अगुवाई में तथा प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ संचालित हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद लोगों व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद भर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना तरयासुजान क्षेत्र के भूलिया बाजार, दानियादी, सिसवा नहर, मठिया श्रीराम, तीनफेड़िया, बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हफुआ बलिराम, सलेमगढ़ बाजार सहित प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सराय, होटल, मॉल, रेलवे स्टेशन एवं रेस्टोरेंट आदि पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पैदल गश्त व फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अराजक तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा।
कुशीनगर ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…
बच्चों ने विभिन्न तरह की लगाई प्रदर्शनी प्रतिभावान छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी…
सुकरौली। कैनन पब्लिक स्कूल और गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त भारत…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता…