News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रही तुर्कपट्टी पुलिस

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 3, 2025  |  7:54 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रही तुर्कपट्टी पुलिस WhatsApp
  • हर गांव में बीपीओ आयोजित कर रहे पीस कमेटी की बैठकें
  • दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता : एसएचओ

तुर्कपट्टी/कुशीनगर | आगामी होली, रमजान, जुमा की नमाज व अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तुर्कपट्टी पुलिस के बीपीओ गांव गांव मे पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस क्रम में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ स्थित सीताराम चौराहा पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि साथ मिलजुलकर त्योहार मनाएं। उन्होने हिंदु समुदाय से धूरखेल, रंगो की होली व अबीर गुलाल के लिए नियत समय पर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। यह भी कहा कि दूसरे धर्म के व्यक्ति पर इच्छा के विरुद्ध रंग न डालें। मुस्लिम समुदाय से कहा कि रमजान की गरिमा बनाए रखें। दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। उन्होने कहा कि माहौल को बिगाड़ने वाले अराजकतत्व पुलिस की निगाह में हैं। शराब के शौकीन दूसरे का मिजाज खराब न करें व स्वयं सुरक्षित रहें।

इस दौरान एसआई सभाजीत सिंह, कैलाश यादव, एचसीपी अरविंद सिंह, चंद्रमणि, योगेश कुमार, व्यवसाई रजनीश राय, प्रधान मुन्नीलाल गोंड, अशोक पाल, रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान रमाकांत राय, मनोज गुप्ता, बाजारु पटेल, मुनीब बरनवाल, शशि सोनी, प्रेमशंकर पटेल, मंशी अंसारी, सुनील, हियुवा नेता लालबिहारी पटेल, साहब अंसारी, सौदागर अंसारी, मंशी अंसारी, नजीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking