अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सोमवार को अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाला गांव मुण्डेरा लाला प्राथमिक विद्यालय में संभ्रांत नागरिक के साथ बैठक आयोजित की।बैठक में उन्होंने दो समुदायों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने व शांति पुर्वक त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि।
पुलिस शरारती तत्वों से निपटने के सख्त है। त्योहारों में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाई गई तो उसकी खैर नहीं है।शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की वाद विवाद होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
इस मौके पर उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनन्द, हेड कांस्टेबल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबल अनिल यादव, जितेन्द्र भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…