कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व में मंगलवार सायंकाल बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजीत राय ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले कस्बों एवं गांवों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस टीम ने लाइन होटल, ढाबों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान रामसहाय चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपर बिक्रम अजित राय,उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय सहित पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र के कस्बों एवं प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…