News Addaa WhatsApp Group

UP: इश्क़, धरना और फिर शादी…घर के दरवाजे पर बैठी प्रेम‍िका तो प्रेमी घरवालों के साथ ताला लगाकर भागा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2021  |  1:05 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: इश्क़, धरना और फिर शादी…घर के दरवाजे पर बैठी प्रेम‍िका तो प्रेमी घरवालों के साथ ताला लगाकर भागा

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमिका प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठने से घबराए प्रेमी और उसके परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए। रात में प्रेमी व उसके परिजन लौटे। गांव वालों ने उन्हें समझाया और कार्रवाई का हवाला दिया। इसके बाद प्रेमी के परिजन मान गए और युगल का निकाह करा दिया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बिहार के जिला कटिहार की 25 वर्षीय युवती शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मे अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। उन्हीं दिनों शाही क्षेत्र के गांव धनेली का युवक भी वहां रिश्तेदारी में गया तो युवती से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे घर ले आया था और कई दिन दुराचार के बाद हरियाणा में अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। कुछ दिन रहने के बाद उसे वापस उसकी बहन के यहां छोड़ आया और निकाह के वादे से मुकर गया।

प्रेमिका जब फोन करती तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा प्रेमिका ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह सोमवार दोपहर प्रेमी के घर पर जा पहुंची। प्रेमी के परिजन घर में ताला लगाकर भाग गए। युवती ने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस उल्टा युवती पर ही घर जाने का दबाव बनाने लगी। मगर युवती वहां से नहीं उठी। रात करीब डेढ़ बज गए तब तक काफी ग्रामीण वहां जमा हो चुके थे। इसी बीच प्रेमी के परिजन लौटे। युवती को वहां बैठा देखकर वे जाने वाले ही थे कि ग्रामीणों ने समझाया। इसके बाद मौलवी को बुलाया गया और प्रेमी प्रेमिका के साथ उसकी बहन के यहां पहुंचा। जहां दोनों का निकाह कराया गया। इसके बाद वह दुल्हन की विदा कराकर लौट आया। यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking