News Addaa WhatsApp Group

UP: ‘पुलिस अंकल, मैं पढ़ना चाहती हूं, प्‍लीज मेरी शादी रुकवा दीजिए’, और फिर हुआ ऐसा…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2021  |  12:19 PM

1,508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ‘पुलिस अंकल, मैं पढ़ना चाहती हूं, प्‍लीज मेरी शादी रुकवा दीजिए’, और फिर हुआ ऐसा…

वाराणसी | ‘अंकल मैं पढ़ना चाहती हूं मैं इस गांव से बोल रही हूं, मेरे पापा हमारी शादी 35 साल के व्यक्ति से करा रहे है. मेरी उम्र बस 15 साल की है. मेरी शादी रुकवा दीजिए’, वाराणसी (Varanasi) के चोलापुर थाने की पुलिस को शनिवार रात को जब ये फोन आया तो हलचल मच गई. बच्ची की इस सूचना के आधार पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और उसके पिता को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पुलिस ने केस दर्ज कर पिता को जेल भेज दिया.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

बेटियां हुईं जागरूक

आज बेटियां जागरूक हैं, वो पढ़ना चाहती हैं, वो आवाज उठाना सीख गई हैं. आत्मनिर्भर होने के बाद ही सात फेरों के बंधन में बंधना चाहती हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के वाराणसी से आया है जहां पर एक नाबालिग बच्ची की शादी उसके पिता जबरन कराना चाहते थे. लालच में अंधे होकर पिता और बाकी घरवाले उस मासूम को 20 साल बड़े आदमी के साथ बांध देना चाहते थे. बच्ची अगर ये कदम नहीं उठाती तो वो आज जाने कैसे हालात में होती. अगर बच्ची फोन कर पुलिस को सूचना नहीं देती तो ये लोग बच जाते.

ये है पूरा मामला

चोलापुर थाना इलाके के एक गांव में कुछ लोग मुरादाबाद से आए. वो अपने 35 साल के बेटे की शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे. उनका कहना था कि जो भी उनके बेटे से शादी करेगा, उसका घर बनवाकर देंगे. बच्ची के पिता और घर के बाकी के लोग इस लालच में आ गए थे. ऐसी जानकारी पाकर बच्ची के पिता मुरादाबाद से आए लोगों को अपने घर ले आए. अपनी नाबालिग बेटी की शादी की बात उन्होंने, उनके बेटे के लिए की. उन सबके बीच हो रही बातों को सुनकर बच्ची डर गई और उसने पुलिस को फोन कर दिया. अपने साथ होने वाले इस अन्याय के खिलाफ इस बच्ची ने आवाज उठाई. बच्ची के फोन के बाद पुलिस उस उसके घर पहुंची. मुरादाबाद से आए लोगों, बच्ची के पिता को थाने ले आई. पुलिस इनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ले रही है.

बाल विवाह एक अभिशाप

बाल विवाह निश्चित तौर पर एक अभिशाप है इसमें कई जिंदगी तबाह हो जाती है. बाल विवाह को लेकर देश में सख्त नियम हैं इसके बाद भी परिजन कभी लालच में तो कभी किसी दबाव में अपने बच्चों को इसमें झोंक देते हैं. ये रुकना चाहिए.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking