उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीते दो साल से जो शिक्षक उसे घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था, उसने ही छात्रा के साथ रेप किया। वह छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर लगातार एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिजनों ने टीचर को छात्रा के साथ गलत हरकत करते देख लिया। इसके बाद लड़की के पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा वाकया बताया। लड़की के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 5 मार्च को उन्होंने टीचर को बेटी के साथ गलत हरकत करते देखा, जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की।
लड़की ने जो कुछ भी बताया, उसे सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि बीते एक साल से यह सब हो रहा था। टीचर ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। टीचर उसी स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें छात्रा पढ़ती थी। ऐसे में उसने छात्रा को इस बात की धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा।
लड़की के पिता का यह भी आरोप है कि आसीवन थाने में जब उन्होंने तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उसे अनसुना कर दिया गया। बाद में उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिनके निर्देश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…